Search This Website

Thursday, October 5, 2017

दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती अगर आप ये बातें समझ जाये


दोस्तों सफल तो सभी को होना है लेकिन सफल होने से पहले हमारे सामने जो मुसीबतें होती है यदि उसमे से बहार निकलने का रास्ता हमे समझ आ जाये तो उसके बाद दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है। क्या आप जानते है आपकी असफलता का सबसे बड़ा कारण क्या हो सकता है? अगर नहीं जानते तो आपको बता दे कि इंसान की असफलता का सबसे बड़ा कारण वह खुद है। आप किसी भी चीज़ में सफल होना चाहते है तो ये चार बातों को ध्यान से समज ले।

1) खुद पर विश्वास करना सीखो -

80 प्रतिशत से अधिक लोगों को खुद पर ही विश्वास नहीं होता है, बहुत कम लोग जानते है कि आप जैसा सोचने लगते है वैसा ही आपके साथ होने लगता है इसलिए खुद पर विश्वास रखने से सफलता खुद आपका पीछा करने लग जाएगी। अगर विश्वास नहीं है तो आजमा कर देख लेना।

2) अपने आप में बदलाव लाए -

अगर आप किसी काम में सफल नहीं हो रहे है तो इसका कारण आप खुद है आपको अपनी आदतों को सुधारना होगा तभी सफलता आपके लिए एक खेल बन जाएगी। मंजिल को प्राप्त नहीं कर पा रहे है तो काम करने का तरीका बदल डालो और जरूर पड़े तो खुदको भी बदल दो लेकिन आपका लक्ष्य एक रखो और विश्वास करो एक दिन आप इतनी ऊंचाई पर पहुंच जाओगे कि आपको भी विश्वास नहीं होगा।

3) अच्छे लोगो की संगति -

आप जैसा बनना चाहते है वैसे लोगो के साथ समय बिताये, जिनका लक्ष्य आपके जैसा हो ऐसा करने से आपको उस काम को करने में मज़ा आने लग जायेगा। आपके अंदर जूनून छा जायेगा।

4) कोई समय लक्ष्य के बारे में विचार -

जो लोग जुनूनी होते है वे फालतू समय में भी अपने लक्ष्य के बारे में ही सोचते है उनको दिन रात बस वही चीज़ दिखती है अगर आपको मोटीवेट नहीं हो रहे है तो महान लोगो के सुविचार पढ़ो और उनको समझो फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

हमारी सबसे बड़ी समस्या हमारे द्वारा बनाये गए विचार ही है जो हमको सफल होने नहीं देते है इसलिए इन चार बातों को समझने की कोशिश कर अगर नहीं पता चले तो बार बार पढ़ो क्योंकि जितनी बार आप इसे पढोगे आपको एक अजीब प्रेरणा मिलेगी।

For Best View Please Open This Website In CHROME / OPERA Browser