Search This Website

Friday, October 6, 2017

ये तीन पौधे हर घर में होने चाहिए, जानिए विस्तार से

1- तुलसी

तुलसी भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में पायी जाती है। हिन्दू घर्म में इसकी पूजा की जाती है। तुलसी की धार्मिक मान्यता के साथ-साथ इसके अंदर कई तरह आयुर्वेदिक गुण भी हैं। आयुर्वेद में तुलसी के हर भाग को अनमोल बताया गया है। जुकाम होने पर तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से बहुत राहत मिलती है। इसके पत्तों का चूर्ण बनाकर मंजन करने से दांतों में होने वाले रोगों से छुटकारा मिलता है। तुलसी का पौधा अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखता है।

2- सदाबहार

सदाबहार को लोग आमतौर सुंदर फूलों के लिए अपने घरों या गमले में लगाते हैं। सदाबहार आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं, एक गुलाबी और दूसरा सफ़ेद। सफेद रंग के सदाबहार में ज्यादा औषधीय गुण होते है। यदि सदाबहार के तीन-चार पत्तों को रोजाना खाली पेट खाया जाय तो इसके कई फायदे होते हैं। सदाबहार रक्त को साफ करता है जिससे त्वचा संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके रोजाना सेवन से डायबिटीज भी सामान्य हो जाता है। सदाबहार में कैंसर तक को ठीक करने की शक्ति होती है।

3- करी पत्ता

करी पत्ते को मीठा नीम के नाम से भी जाना जाता है, आमतौर पर इसके पत्तों का उपयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है। लेकिन इसके अंदर कई तरह के रोगों को ठीक करने के गुण पाये जाते हैं। इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर अगर बालों पर लगाया जाय तो बाल मजबूत, काले और घने बने रहते हैं। इसके अंदर विटामिन E पाया जाता है जिससे आँखे स्वस्थ बनी रहती हैं। करी पत्ते के अंदर आयरन पाया जाता है जिस कारण इसके सेवन से खून की कमी भी दूर होती है।

For Best View Please Open This Website In CHROME / OPERA Browser